Posts

काशी : धर्म और अध्यात्म की शीर्ष परंपरा

Image
'                   बनारस… वाराणसी… काशी… उत्तरप्रदेश में गंगा के किनारे बसा प्राचीन नगरी  का जीवंत एहसास वहां जाकर ही किया जा सकता है। सदियों से तीर्थभूमि के रूप में प्रसिद्ध बनारस आज भी पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्वेषकों को निमंत्रित करता है। बनारस हर व्यक्ति के लिए अलग रूप में परिभाषित होता है। धर्म, दर्शन और साहित्य से संपूर्ण मानव जगत का हित पोषित करने वाला यह शहर रहस्य की तरह आकर्षक है।              बनारस का जिक्र  आते ही हमें बनारसी साड़ियों की याद आती है। बनारसी साड़ियों की कारीगरी सदियों पुरानी है। जड़ी, बेलबूटे और शुभ डिजाइनों से सजी ये साड़ियां हर आयवर्ग के परिवारों को संतुष्ट करती हैं, उनकी जरूरतें पूरी करती हैं।                   बनारस अपने घाटों के कारण भी प्रसिद्ध है। प्रभात...

पूरी जिम्मेदारी डॉ मनमोहन सिंह और चिदंबरम की

Image
            कोर्ट ने शायद साक्ष्यो को पर्याप्त  न माना  हो डॉ सुब्रमण्यम स्वामी  सबूत न प्रस्तुत कर  सके हो . विधिक  प्रक्रिया में चिदंबरम  भले ही लाभ पाते दिखाते हो  लेकिन यह तो तय है की  घोटाला  तो  हुआ है . इसकी  पूरी  जिम्मेदारी   डॉ मनमोहन सिंह और चिदंबरम की है अतः इन्हें जाना ही चाहिए .  इस राष्ट्र के गरीबो   , मजदूरो  , बेकारो  , नौजवानो ,  किसानो   के  खूने  पसीने का १,७६,००० करोड़ लूट लिए गया . जिस  ईमानदार प्रधानमंत्री और काबिल वित्त मंत्री के हाथो में हमने राष्ट्र के  सम्मान और संपदा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सौपी थी  उसे बचा पाने में असफल  रहे   .   जाँच के  बाद...

वोट की शक्ति

Image
               छोटे मोटे लोग आपके ऊपर अधिकार किये बैठे है.  इन्हें उतर फेंको . आपका देश अभी भी बुद्धिमानो से खाली नहीं है. लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति चुनावो में भीखमंगो की तरह तुम्हारे पास वोट मांगने नहीं आएंगे. जो आपके पास वोट मांगने आये उसे वोट मत देना , बल्कि जिसे वोट लेने के योग्य समझो उसके पैर पड़ना उसे समझाना बुझाना मानना कि आप  खड़े हो जाओ हम आप को वोट देना चाहते है .  सम्भव है कि तलाश  कठिन  हो  पर  असली  प्रतिनिधि  वही  होगा . जो वोटो कि भीख मांगता है वह  निहित स्वार्थी  है अवसरवादी  है उसकी न लोक में आस्था है न तंत्र पर  विश्वास . उसके पास नैतिक मूल्यों और चारित्रिक बल का सवर्था आभाव है. उसके मत देना अपने मतों...

चुनाव परिणाम - राजनैतिक दलों का दर्पण

विजेताओं का राजतिलक और पराभूतों को सांत्वना हमारी सांस्कृतिक परम्परा रही है वैसी  ही  परम्परा  जीत को नम्रता से तथा हार को सहर्षता से स्वीकारने की रही है . समाजवादी पार्टी अतीत का चरित्र जो भी रहा हो परन्तु अखिलेश यादव ने विजय को जिस शालीनता से स्वीकार किया उसमें राजनीति में युवा भविष्य की सकारात्मकता का काफी सशक्त और संवेदनशील चेहरा दिखाई देता है .जनांदोलनो को जिस तरह से कांग्रेस की अल्पमत की सरकार ने दम्भ और क्रूरता से दमित किया, तंत्र से जन को मिटाने का प्रयास किया और बार बार हक के प्रतिवाद  में  चुनाव जितने की चुनौती देने से जनता के कपीश ( हनुमान ) बल को जगा दिया . विजय पाना बहुत बड़ी उपलब्धी तो है लेकिन जिन उपेक्षाओं को नकार कर दिया,  विजेताओं को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उससे बड़ी चुनौती है . इन परिणामो पर सभी राज नैतिक दलों व नेताओ को विचार करने की जरूरत है खास कर कांग्रेस और बी जे पी को. देश जग रहा है आगे बढ़ रहा है प्रौढ़ हो रहा है. अब आप कांटे से कांता नही निकल सकते. दूसरो के कु...

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये.

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये. कोहरे में मानाने जा रहे है एक और गणतंत्र दिवस  . तिरंगा फहराने का सम्मानजनक अधिकार गणतंत्र दिवस के बाद हर आम भारतीय को मिला जो की भारत जैसे महान लोकतान्त्रिक देश में लोकतंत्र की सफलता का प्रतिक है . कितने गणतंत्र बीत गये , कितनी  योजनाये बनी , लागू हुई  . क्या भारत की आन्तरिक तस्वीरे बदल गयी  ? आज उच्च तकनीक के युग में भारत काफी आगे है , विश्व पटल पर  चर्चित तथा सक्षम व स्वयं सिद्ध यह विशाल देश भ्रष्टाचार के आगे आन्तरिक मोर्चो पर कमजोर और लाचार क्यों ? देश के बहुत से गाँव अभी उपेक्षित क्यों ? कागजों पर साकार हुई योजनाये और सरकारी कर्मियों के खातो में जमा आर्थिक सहायताओ के चलते भारत का बिगड़ता स्वास्थ्य कब तक ऐसा ही रहेगा ? किसान जो हमारा अन्नदाता है , क्या उस तक ईमानदारी से शासकीय सहायता पहुच पति है ? ए...

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि

Image
  लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि लाल बहादुर शास्त्री को देश श्रद्धांजलि दे रहा है खास तौर पर कांग्रेस, उचित भी है आवश्यकता भी। चुनावो का मौसम है कुछ फासले कटी जा सकती है । चुकी कांग्रेस ने शास्त्रीजी को इतना गोपनीय रखा है की देश धीरे धीरे भूल सा जाय और कांग्रेस को जब जरुरत पड़े झोले से निकले और मदारी जमूरे का खेल खेलकर चादर फैलादे , कुछ तमाशे पर भरोसा करके तो कुछ बन्दर की लाचारी पर सिक्के फेक देते है। भारत में आजादी के ६३ सालो में महापुरुषों के नाम को मदारी के डमरू की तरह बजाया जाता रहा इसी कड़ी में शास्त्री जी भी इस्तेमाल होते रहे है। हम कितने कृतघ्न है की अब तक शास्त्री जी की देश के प्रति त्याग निष्ठां और समर्पण को न सलाम कर सके और न ही उनके सादगी ईमानदारी देश सेवा को सम्मान दे पाए । एक छोटे कस्बे के छोटे कद के उस विशाल व्यक्तित्व को शत शत नमन । जय जवान जय किसान .

दिग्विजय सिंह संघ के पुराने वफादार

Image
  दिग्विजिय सिंह संघ के पुराने वफादार तो थे ही साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया की समूची कांग्रेस पार्टी उनके इस वफ़ा की भागीदार रहती है.जैसा की पूर्व विदित है दिग्विजय सिंह के भाई लक्षमण सिंह संघ के स्वयं सेवक तथा भाजपा के संसद रह चुके है । इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह का सांप्रदायिक के साथ साथ जातिवादी चेहरा भी । क्योकि राहुल अगर यु पी में किसी गरीब के घर जाते है तो यह कहने के बजे की किसी भारतीय के घर गए यह कहा जाता है की दलित के घर गए मुस्लिमो के लिए घोषणा किये। अभी उत्तर प्रदेश में टिकटों के बटवारे में जाति के आधार पर प्रत्याशियों का चयन बिलकुल साफ़ करता है की कांग्रेस न केवल सांप्रदायिक है बल्कि जातिवाद के सडांध से भरी पड़ी है । इन सबसे बड़ी कांग्रेस की विशेषता है भ्रष्टाचार । भ्रष्टाचारियो को संरक्षण तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालो का दमन । भारत में राष्ट्रप्रेम राष्ट्र सेवा राष्ट्रहित की बात करने वालो पर कहर साबित करता है की कांग्रेस विदेशी मानसिकता विदेशिहित तथा विदेशी ताकतों से संचालित होता है