गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये. कोहरे में मानाने जा रहे है एक और गणतंत्र दिवस . तिरंगा फहराने का सम्मानजनक अधिकार गणतंत्र दिवस के बाद हर आम भारतीय को मिला जो की भारत जैसे महान लोकतान्त्रिक देश में लोकतंत्र की सफलता का प्रतिक है . कितने गणतंत्र बीत गये , कितनी योजनाये बनी , लागू हुई . क्या भारत की आन्तरिक तस्वीरे बदल गयी ? आज उच्च तकनीक के युग में भारत काफी आगे है , विश्व पटल पर चर्चित तथा सक्षम व स्वयं सिद्ध यह विशाल देश भ्रष्टाचार के आगे आन्तरिक मोर्चो पर कमजोर और लाचार क्यों ? देश के बहुत से गाँव अभी उपेक्षित क्यों ? कागजों पर साकार हुई योजनाये और सरकारी कर्मियों के खातो में जमा आर्थिक सहायताओ के चलते भारत का बिगड़ता स्वास्थ्य कब तक ऐसा ही रहेगा ? किसान जो हमारा अन्नदाता है , क्या उस तक ईमानदारी से शासकीय सहायता पहुच पति है ? ए...