गठबंधन सरकारे : सशक्ति या समझैता

हमारे लोकतंत्र को पिछले ६० सालों के सफ़र में बहुत उतर चढाव से गुजरना पड़ा है. हमारे सामने कई चुनौतिया भी आई . कतिपय यैसे अवसर भी आये जब लगाने लगा कई हमारा लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है लेकिन हमारे लोकतंत्र कई जड़ इतनी गहरी है तथा इसके ओरती हमारा विश्वास इतना अडिग है कई विषम परिस्थितियों में भी हमारा लोकतंत्र और ताकतवर हुआ . हमने ४०५ कई संख्या वाले बहुमत कई सरकार देखि है तो ४० सदस्यों वाले अल्पमत के दल को भी सत्तारूढ़ होते देखा है. दोनों ही परिस्थितियों में हमारा लोकतंत्र अडिग रहा. कभी सर्वानुमति तो कभी घोर असहमति का भी वातावरण बना पर लोकतंत्र कई मूल भावना कभी आहत नहीं होने पाई. लेकिन आज हमारे लोकतंत्र में नई फिनामेना देखने को मिल रही है - गठबंधन कई सरकारें .
गठबंधन सरकारों कई अवधारणा चाहे विवशता हो या आवश्यकता पर यह लोकतंत्र कई प्रौढ़ता को ही रेखांकित करता है. जब किसी दल अथवा नेता को पूर्ण बहुमत मिलता है तो अनुशासन के नाम पर दल में संवादहीनता की स्थिति बन जाती है धीरे धीरे यह स्थिति तानाशाही में बदल में परिवर्तित होने लगती है फिर जनता से जुड़े सवालों पर भी जनप्रतिनिधियों को मौन धारण करना पड़ता है. आपातकाल की घटना इसका उदहारण हो सकता है. लेकिन उसके उपरांत कई सरकारों का बनना और अकाल कल कवलित होना फिर भी आपातकाल के पश्चात तमाम सरकारों का गठन और पतन इस तथ्य कई पुष्टि करते है अनेको विसंगयियो और असफलताओ के अलावा हमारा लोकतंत्र समृद्ध और सशक्त हुआ है. एक दलीय शासन पद्धति में लोक प्रायः लुप्त सा हो गया था जो नेता मतदाताओ के खरीददार बन बैठे थे वे आज स्वयम को इतिहास के पन्नो में पाते है. इसी तरह से बड़ी बड़ी पार्टियाँ जहाँ छोटे और क्षेत्रीय दलों को अछूत मानती थी आज उन्ही के सामने नतमस्तक है.
गठबंधन आज जरुरी भी है और मजबूरी भी. धीरे धीरे विकेन्द्रित हो रहे सत्ता समीकरणों में सरकार बनाने की विवशता तो है ही साथ ही अप्रासंगिक हो रही विपक्ष के विकल्प के रूप में सहयोगियों की भूमिका ज्यादा प्रासंगिक हो गयी है . रक्षा अर्थ और विदेश नीतियों को गोपनीयता के पर्दे से ढक कर चर्चा तक से परहेज किया जाता रहा है. लेकिन अब परिस्थितिया बदल गयी है. गठ्बन्धन की ही दें है की सब कुछ शीशे की तरह साफ़ और पारदर्शी होता जारहा है . एक दलीय सरकारों की जनता और विपक्ष के प्रति चिंताएं गम्भीर नही हुआ करती थी . परन्तु सहयोगियों की उपेक्षा आसन नही होता . जिसके कारण सरकार की जनतान्त्रिक मूल्यों के प्रति आबद्धता और उत्तरदायित्वो की पूर्ति के लिए सतत दबाव बना रहता है . गठबंधन सरकारों में लोकहितकारी नीतियों की व्यापकता काफी बढ़ जाती है . एक दलीय व्यवस्था में घोषणापत्र शुद्ध राजनैतिक धरातल तैयार किये जाते है यह सस्ती लोकप्रियता और लुभावने नारों का पुलिंदा होता था . तथा उसके क्रियान्वयन की कोई बाध्यता नहीं होती थी .
गठबंधन सरकारों में सञ्चालन समितियां और न्यूनतम साझा कार्यक्रम ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है . जिसका लाभ यह हुआ है की विवाद के विषयो को अस्वीकृति तथा सर्वग्राह्य विषयों को स्वीकृति मिलती है . साथ ही महत्व के मुद्दों को छुट जाने खतरा भी नहीं रहता . गठबंधन सरकारों का सबसे बड़ा लाभ यह है की विकास बहुआयामी और सर्वव्यापी होता है . जहाँ क्षेत्रीय दल अपने क्षेत्रीय हित के प्रति संवेदनशील रहते है व्ही अलग अलग भाषा , समाजिक व राजनैतिक सोच पर आधारित दल अपनी नीतियों और सरोकारों के प्रति भी चिंतित रहते है . जब वे दल गठबंधन की सरकार में शामिल होते है तो अपनी नीतियों और योजनाओं के प्रति सार्थक पहल करते रहते है जो सत्ता में सहयोगी होने के कारन असरकारक भी होता है . गठबंधन सरकारों के इस दौर में सदैव एक प्रश्न खड़ा होता है की क्या गठ्बन्धन की सरकारे सफल है ? मेरा मानना है की मतभेदों और खट्टे मीठे अनुभवो के बाद भी गठ्बन्धन सरकारों की विवशता ही उसकी ताकत है शुरुआत के दिनों में जरुर उसकी अवधि छोटी रही मगर हर बार बनने वाले नये समीकरणों से नई सीख मिलती रही . अब लगभग तीन दशको से केंद्र में गठ्बन्धन की ही सरकारे चल रही है और पूरी शिद्दत के साथ विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है, इस समय देश ५०% राज्यों में गठ्बन्धन की सरकारे चल रही है . प्रांतीय सरकारे गठ्बन्धन की अनेको प्रयोगों और परम्पराओ के साथ स्थायित्व भी प्रदान कर रही है . गठ्बन्धन की परिकल्पना ने सत्ता समीकरणों के चमत्कारिक उदहारण भी दिखाए है . झारखण्ड की वर्तमान गठ्बन्धन सरकार इस चमत्कार का सबसे बड़ा उदहारण है . लेकिन गठ्बन्धन सरकारों का सबसे बड़ा व अकेला खतरा यह है की सरकारों पर सदैव तलवारे लटकती रहती है .
जिस तरह हमारे देश और हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती विविधता में एकता है , कुछ और प्रौढ़ हो जाने पर वैसा ही सौन्दर्य गठ्बन्धन सरकारों का देखने को मिलेगा - मतभेदों में मतैक्यता का .
जिस तरह हमारे देश और हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती विविधता में एकता है , कुछ और प्रौढ़ हो जाने पर वैसा ही सौन्दर्य गठ्बन्धन सरकारों का देखने को मिलेगा - मतभेदों में मतैक्यता का .
Comments
Post a Comment