Posts

Showing posts from March, 2012

काशी : धर्म और अध्यात्म की शीर्ष परंपरा

Image
'                   बनारस… वाराणसी… काशी… उत्तरप्रदेश में गंगा के किनारे बसा प्राचीन नगरी  का जीवंत एहसास वहां जाकर ही किया जा सकता है। सदियों से तीर्थभूमि के रूप में प्रसिद्ध बनारस आज भी पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्वेषकों को निमंत्रित करता है। बनारस हर व्यक्ति के लिए अलग रूप में परिभाषित होता है। धर्म, दर्शन और साहित्य से संपूर्ण मानव जगत का हित पोषित करने वाला यह शहर रहस्य की तरह आकर्षक है।              बनारस का जिक्र  आते ही हमें बनारसी साड़ियों की याद आती है। बनारसी साड़ियों की कारीगरी सदियों पुरानी है। जड़ी, बेलबूटे और शुभ डिजाइनों से सजी ये साड़ियां हर आयवर्ग के परिवारों को संतुष्ट करती हैं, उनकी जरूरतें पूरी करती हैं।                   बनारस अपने घाटों के कारण भी प्रसिद्ध है। प्रभात...

पूरी जिम्मेदारी डॉ मनमोहन सिंह और चिदंबरम की

Image
            कोर्ट ने शायद साक्ष्यो को पर्याप्त  न माना  हो डॉ सुब्रमण्यम स्वामी  सबूत न प्रस्तुत कर  सके हो . विधिक  प्रक्रिया में चिदंबरम  भले ही लाभ पाते दिखाते हो  लेकिन यह तो तय है की  घोटाला  तो  हुआ है . इसकी  पूरी  जिम्मेदारी   डॉ मनमोहन सिंह और चिदंबरम की है अतः इन्हें जाना ही चाहिए .  इस राष्ट्र के गरीबो   , मजदूरो  , बेकारो  , नौजवानो ,  किसानो   के  खूने  पसीने का १,७६,००० करोड़ लूट लिए गया . जिस  ईमानदार प्रधानमंत्री और काबिल वित्त मंत्री के हाथो में हमने राष्ट्र के  सम्मान और संपदा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सौपी थी  उसे बचा पाने में असफल  रहे   .   जाँच के  बाद...

वोट की शक्ति

Image
               छोटे मोटे लोग आपके ऊपर अधिकार किये बैठे है.  इन्हें उतर फेंको . आपका देश अभी भी बुद्धिमानो से खाली नहीं है. लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति चुनावो में भीखमंगो की तरह तुम्हारे पास वोट मांगने नहीं आएंगे. जो आपके पास वोट मांगने आये उसे वोट मत देना , बल्कि जिसे वोट लेने के योग्य समझो उसके पैर पड़ना उसे समझाना बुझाना मानना कि आप  खड़े हो जाओ हम आप को वोट देना चाहते है .  सम्भव है कि तलाश  कठिन  हो  पर  असली  प्रतिनिधि  वही  होगा . जो वोटो कि भीख मांगता है वह  निहित स्वार्थी  है अवसरवादी  है उसकी न लोक में आस्था है न तंत्र पर  विश्वास . उसके पास नैतिक मूल्यों और चारित्रिक बल का सवर्था आभाव है. उसके मत देना अपने मतों...

चुनाव परिणाम - राजनैतिक दलों का दर्पण

विजेताओं का राजतिलक और पराभूतों को सांत्वना हमारी सांस्कृतिक परम्परा रही है वैसी  ही  परम्परा  जीत को नम्रता से तथा हार को सहर्षता से स्वीकारने की रही है . समाजवादी पार्टी अतीत का चरित्र जो भी रहा हो परन्तु अखिलेश यादव ने विजय को जिस शालीनता से स्वीकार किया उसमें राजनीति में युवा भविष्य की सकारात्मकता का काफी सशक्त और संवेदनशील चेहरा दिखाई देता है .जनांदोलनो को जिस तरह से कांग्रेस की अल्पमत की सरकार ने दम्भ और क्रूरता से दमित किया, तंत्र से जन को मिटाने का प्रयास किया और बार बार हक के प्रतिवाद  में  चुनाव जितने की चुनौती देने से जनता के कपीश ( हनुमान ) बल को जगा दिया . विजय पाना बहुत बड़ी उपलब्धी तो है लेकिन जिन उपेक्षाओं को नकार कर दिया,  विजेताओं को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उससे बड़ी चुनौती है . इन परिणामो पर सभी राज नैतिक दलों व नेताओ को विचार करने की जरूरत है खास कर कांग्रेस और बी जे पी को. देश जग रहा है आगे बढ़ रहा है प्रौढ़ हो रहा है. अब आप कांटे से कांता नही निकल सकते. दूसरो के कु...